प्रमुख खबरें

दिल्ली के बापा नगर में 3 मंजिला मकान का आधा हिस्सा गिरा, 12 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के बापा नगर में 3 मंजिला मकान का आधा हिस्सा गिरा, 12 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • PublishedSeptember 18, 2024

देश की राजधानी दिल्ली में मध्य जिले के करोलबाग स्थित बापा नगर में आज (बुधवार) सुबह तीन मंजिला एक मकान आधा हिस्सा गिर गया। इसमें कई लोग दब गए। मौके पर 5 दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। समाचार लिखे जाने तक 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से बात कर पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाने को कहा है।

आपको बता दें कि दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक मकान ढह गया। मौके पर 5 दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया और मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

मध्य जिले के डीसीपी एम हर्ष वर्धन के अनुसार बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बापा नगर में तीन मंजिला एक मकान गिर गया है। उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोपहर 12.30 बजे तक 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। इन सभी घायलों का आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, अभी तक किसी की डेथ होने की ख़बर नहीं है।

दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से बात कर पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाने को कहा है। उन्होंने बताया कि इस हादसे को लेकर उन्होंने दिल्ली नगर निगम के मेयर से भी बात की है।

उन्होंने कहा कि इस साल बहुत बारिश हुई है, ऐसे में इस तरह के हादसे होने की आशंका लगातार बनी हुई है। उन्होंने दिल्ली वासियों से आग्रह किया कि जिस किसी मकान में हादसे की आशंका हो तो तत्काल प्रशासन और निगम को सूचना दें।