प्रमुख खबरें

केंद्र ने त्रिपुरा में बाढ़ राहत कार्यों के लिए 40 करोड़ की राशि जारी करने को दी मंजूरी

केंद्र ने त्रिपुरा में बाढ़ राहत कार्यों के लिए 40 करोड़ की राशि जारी करने को दी मंजूरी
  • PublishedAugust 23, 2024

 

त्रिपुरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने 40 करोड़ रुपये अग्रिम रूप से जारी करने को मंजूरी दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की।

अमित शाह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने बाढ़-प्रभावित त्रिपुरा के लोगों को राहत के लिए SDRF के केन्द्रीय हिस्से के रूप में 40 करोड़ रूपए अग्रिम रूप से जारी करने को मंज़ूरी दे दी है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केन्द्र द्वारा तैनात NDRF की 11 टीमें, सेना की 3 टुकड़ियां और भारतीय वायु सेना के 4 हैलीकॉप्टर पहले से ही राज्य सरकार को राहत और बचाव कार्यों में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में मोदी सरकार, त्रिपुरा के हमारे बहनों-भाईयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

दरअसल, त्रिपुरा में भारी बारिश के बाद बाढ़ आने से जानमाल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश से त्रिपुरा के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से बात कर राज्य को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।