प्रमुख खबरें

10 साल में यूपीआई की वैश्विक छलांग, 11 देशों तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम

10 साल में यूपीआई की वैश्विक छलांग, 11 देशों तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
  • PublishedAugust 25, 2026

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के 10 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्रियों ने इसकी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से शुरू हुई यह डिजिटल भुगतान क्रांति अब भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को दुनिया तक पहुंचा रही है। यूपीआई अब फ्रांस, सिंगापुर, यूएई, ग्रीस और मॉरिशस समेत 11 देशों में ऑपरेशनल हो चुका है।

11 देशों में पहुंचा यूपीआई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि यूपीआई अब दुनिया के 11 देशों में ऑपरेशनल है। इनमें फ्रांस, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ग्रीस और मॉरिशस शामिल हैं। पोस्ट में कहा गया कि भारत में आसान भुगतान की सुविधा देने से लेकर सीमाओं के पार डिजिटल लेन-देन संभव बनाने तक, यूपीआई भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को दुनिया भर में पहुंचा रहा है।

पीएम मोदी की सोच से शुरू हुई क्रांति : गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूपीआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से शुरू हुई क्रांति और ‘डिजिटल इंडिया’ की एक झलक है। उन्होंने डिजिटल भुगतान के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कहा कि “क्यूआर कोड प्लीज?” अब करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बन गया है।

डिजिटल भुगतान को मिली नई रफ्तार : पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी भारत के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम में आए बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई भारत की डिजिटल यात्रा में एक क्रांतिकारी ताकत बन गया है।

तेज, आसान और सुरक्षित हुआ भुगतान

पुरी ने कहा कि यूपीआई ने भुगतान को तेज, आसान, सुरक्षित और अधिक सुलभ बना दिया है। इससे लाखों भारतीय वित्तीय भागीदारी के एक नए दौर में शामिल हुए हैं और डिजिटल भुगतान रोजमर्रा के आर्थिक लेन-देन का अहम हिस्सा बन गया है।

इनोवेशन से बदलाव का उदाहरण : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपीआई प्रधानमंत्री मोदी के इनोवेशन के जरिए भारत के बदलाव का सफर तय करने के विजन का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यूपीआई के 10 वर्षों के दौरान भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम दिया है।

10 साल में 13,000 गुना बढ़े लेनदेन

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यूपीआई पर वार्षिक लेनदेन की संख्या बीते एक दशक में करीब 13,000 गुना बढ़ी है। वित्त वर्ष 2025-26 में यूपीआई के जरिए 24,162 करोड़ लेनदेन हुए, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में यह संख्या 1.78 करोड़ थी। मंत्रालय के अनुसार, यह विस्तार बताता है कि ‘डिजिटल इंडिया’ के जरिए भारत ने लोगों को तेज, आसान और सुरक्षित डिजिटल भुगतान इंटरफेस उपलब्ध कराने में बड़ी सफलता हासिल की है। (