कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ग्लासगो में उतरेगा भारत का 126 सदस्यीय दमदार दल, इन दिग्गजों से रहेगी पदक की उम्मीदें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत आज से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रही है। इस दौरान 74 देशों के करीब 3 हजार एथलीट्स इन खेलों में हिस्सा लेने जा रहे हैं। भारत ने इन खेलों के लिए 126 एथलीटों की दमदार टीम उतारी है, जिसमें 78 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह दल एबल-बॉडी और पैरा दोनों स्पर्धाओं में पदक की उम्मीदें जगाए हुए हैं।भारत की निगाहें अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर बनाने और मेडल टैली बढ़ाने पर रहेगी।
दिग्गज खिलाड़ी जिनसे रहेंगी खास उम्मीदें
भारत के कुल 191 सदस्यीय भारतीय दल (126 खिलाड़ी + 65 अधिकारी) में ओलंपिक स्टार्स नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहाइन जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। रोहित राजपाल, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहाइन उद्घाटन समारोह की फ्लैग बियरर होंगी। भारत इन खेलों में पदक की भरपूर उम्मीदें रखता है, खासकर एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग में। पूरी टीम ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है।
भारत अपने अभियान की शुरुआत पुरुषों और महिलाओं के लॉन बॉल इवेंट्स से करेगा। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यादगार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतने और इतिहास रचने के बाद, भारतीय लॉन बॉल टीम ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में अपना प्रदर्शन करने जा रही है। टीम कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनौती देने के लिए तैयार है।
भारतीय दल की खेल-वार ताकत
एथलेटिक्स: सबसे बड़ा दल (32 एथलीट) — 22 पुरुष, 10 महिला
बॉक्सिंग: 14 एथलीट
जूडो: 14 एथलीट
वेटलिफ्टिंग: 12 एथलीट
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: 8 एथलीट
ट्रैक साइक्लिंग: 6 एथलीट
बॉल्स: 6 एथलीट
स्विमिंग: 5 एथलीट
पैरा स्पर्धाएं: पैरा-एथलेटिक्स (11), पैरा-पावरलिफ्टिंग (7), पैरा-स्विमिंग (5), 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल (4) और पैरा-ट्रैक साइक्लिंग (1)।
एथलेटिक्स
ट्रैक
•गुरिंदरवीर सिंह – पुरुषों की 100 मीटर दौड़
•अनिमेश कुजूर – पुरुषों की 200 मीटर दौड़
•विशाल टीके – पुरुषों की 400 मीटर दौड़, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले
•राजेश रमेश – पुरुषों की 400 मीटर दौड़, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले
•गुलवीर सिंह – पुरुषों की 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़
•तेजस शिर्से – पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़
•यशस पलक्ष – पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़
•संतोष कुमार तमिलरासन – पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़
•रशदीप कौर – महिलाओं की 400 मीटर दौड़, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले
•नीरू पाठक – महिलाओं की 400 मीटर दौड़, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले
•अंसा बाबू – महिलाओं की 400 मीटर दौड़, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले
•पारुल चौधरी – महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ और 5,000 मीटर दौड़
•प्रियंका गोस्वामी – महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक
•रवीना गायकवाड़ – महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक
फील्ड
•देव मीणा – पुरुषों की पोल वॉल्ट
•कुलदीप कुमार – पुरुषों की पोल वॉल्ट
•सर्वेश अनिल कुशारे – पुरुषों की ऊंची कूद
•आदर्श राम जे – पुरुषों की ऊंची कूद
•तेजस्विन शंकर – पुरुषों की ऊंची कूद, डेकाथलॉन
•मुरली श्रीशंकर – पुरुषों की लंबी कूद
•लोकेश सत्यनाथन – पुरुषों की लंबी कूद
•प्रवीण चित्रवेल – पुरुषों की ट्रिपल जंप
•सेल्वा प्रभु – पुरुषों की ट्रिपल जंप
•समरदीप सिंह गिल – पुरुषों की शॉट पुट
•तजिंदरपाल सिंह तूर – पुरुषों की शॉट पुट
• नीरज चोपड़ा – पुरुषों की भाला फेंक
• रोहित यादव – पुरुषों की भाला फेंक
• यश वीर सिंह – पुरुषों की भाला फेंक
• पूजा सिंह – महिला ऊंची कूद
• मनप्रीत कौर – महिला शॉट पुट
• सीमा कालीरामना – महिला डिस्कस थ्रो
• निधि रानी – महिला डिस्कस थ्रो
पैरा एथलेटिक्स
ट्रैक
• राकेशभाई भट्ट – पुरुषों की 100 मीटर (T38)
• श्रेयांश त्रिवेदी – पुरुष 100 मीटर (T38)
• मोहम्मद बासिल एम – पुरुषों की 100 मीटर (T47)
• दिलीप महादु गावित – पुरुषों की 100 मीटर (T47)
• रमेश शनमुगम – पुरुषों की 1,500 मीटर (T54)
फील्ड
• देवेंदर कुमार – पुरुषों का डिस्कस थ्रो (F44)
• सागर थयाट – पुरुषों का डिस्कस थ्रो (F44)
• शुभम जुयाल – पुरुष शॉट पुट (F57)
• सोमन राणा – पुरुषों का शॉट पुट (F57)
• शर्मिला धनखड़ – महिला शॉट पुट (F57)
• शिल्पा के. शायला – महिला शॉट पुट (F57)
मुक्केबाज़ी
• जदुमणि सिंह – पुरुष 55 किग्रा
• सचिन सिवाच – पुरुष 60 किग्रा
• आदित्य प्रताप सिंह – पुरुष 65 किग्रा
• सुमित कुंडू – पुरुष 70 किग्रा
• अंकुश – पुरुष 80 किग्रा
• कपिल पोखरिया – पुरुष 90 किग्रा
• नरेंद्र बेरवाल – पुरुष 90 किग्रा+
• साक्षी चौधरी – महिला 51 किग्रा
• प्रीति पवार – महिला 54 किग्रा
• जैस्मिन लेम्बोरिया – महिला 57 किग्रा
• प्रिया घनघस – महिलाओं का 60kg
•परवीन हुड्डा – महिलाओं का 65kg
•अरुंधति चौधरी – महिलाओं का 70kg
•लवलीना बोरगोहेन – महिलाओं का 75kg
जुडो
• हर्ष सिंह – पुरुषों का 60kg
• रोहित बशीर मजगुल – पुरुषों का 66kg
• अरुण कुमार – पुरुषों का 73kg
• हर्ष टोकस – पुरुषों का 81kg
• करनजीत सिंह मान – पुरुषों का 90kg
• अवतार सिंह – पुरुषों का 100kg
• यश घांघस – पुरुषों का 100kg+
• अस्मिता डे – महिलाओं का 48kg
• श्रद्धा कडाबुल चोपड़े – महिलाओं का 52kg
• यामिनी मौर्य – महिलाओं का 57kg
• उन्नति शर्मा – महिलाओं का 63kg
• इनुंगनबी तखेलंबम – महिलाओं का 70kg
• इशरूप नारंग – महिलाओं का 78kg
• तुलिका मान – महिलाओं का 78kg+
तैराकी
• श्रीहरि नटराज – 50m बैकस्ट्रोक, 100m बैकस्ट्रोक, 100m फ्रीस्टाइल, 4x200m फ्रीस्टाइल रिले
• आर्यन नेहरा – 400m फ्रीस्टाइल, 800m फ्रीस्टाइल, 1,500m फ्रीस्टाइल, 4x200m फ्रीस्टाइल रिले
• साजन प्रकाश – 50m बटरफ्लाई, 200m बटरफ्लाई, 200m फ्रीस्टाइल
• अनीश एस. गौड़ा – 200m फ्रीस्टाइल, 4x200m फ्रीस्टाइल रिले
• दक्षन शशिकुमार – 400m फ्रीस्टाइल, 4x200m फ्रीस्टाइल रिले
पैरा तैराकी
•रवि वीरा वेंकट बुडिगिना – 50m फ्रीस्टाइल (S7)
•अली इमाम – 100m फ्रीस्टाइल (S13)
• सुयश नारायण जाधव – 50 मीटर फ़्रीस्टाइल (S7)
• चैतन्य विश्वास कुलकर्णी – 200 मीटर फ़्रीस्टाइल (S14)
• स्वातिक पाटिल – 50 मीटर फ़्रीस्टाइल (S7)
ट्रैक साइक्लिंग
• रोनाल्डो सिंह लैटनजाम – 1,000 मीटर टाइम ट्रायल
• डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो – एलीट केरिन
• जेम्श सिंह कीथेलकरम – एलीट कीरिन
• दिनेश कुमार – सहनशक्ति/खोज
• रोजित सिंह यंग्लेम – सहनशक्ति/अनुसरण
• हर्षवीर सिंह सेखों – 4,000 मीटर टीम परस्यूट
पैरा ट्रैक साइक्लिंग
• लिशा दास – महिला ट्रैक साइक्लिंग
भारोत्तोलन
• ऋषिकांत सिंह – पुरुष 60 किग्रा
• एम. राजा – पुरुष 65 किग्रा
• अजय बाबू – पुरुष 79 किग्रा
• दिलबाग सिंह – पुरुष 94 किग्रा
• लवप्रीत सिंह – पुरुष 110 किग्रा+
• मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा
• ज्ञानेश्वरी यादव – महिला 53 किग्रा
• बिंद्यारानी देवी – महिला 58 किग्रा
• हरजिंदर कौर – महिला 69 किग्रा
• संजना – महिला 77 किग्रा
• सेराम निरुपमा देवी – महिला 86 किग्रा• मार्टिना देवी – महिला 86 किग्रा+
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक
• तपन मोहंती
• तपेश्वरनाथ दास
• स्वातिश के.पी
• सत्यजीत मंडल
• प्रणति नायक
• निष्का अग्रवाल
• इशिता रेवाले
• प्रोतिष्ठा सामन्त
बॉल्स
• छह सदस्यीय भारतीय दल
पैरा 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल
• रीना रमेशचंद्र गुप्ता
• इरेंगबाम रितु चानू
• जाधव मिनाक्षी हरिचंद्र
• रायन्नवर लक्ष्मी रायप्पा
कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चलेंगे। उद्घाटन समारोह OVO Hydro में आयोजित हो रहा है।
