प्रमुख खबरें

भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने की थी साजिश, NIA ने एक अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को दबोचा

भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने की थी साजिश, NIA ने एक अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को दबोचा
  • PublishedMarch 18, 2026

नई दिल्ली: भारतीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक हाई-प्रोफाइल फिल्मी ऑपरेशन के तहत अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक और 6 यूक्रेनी नागरिकों को दबोच लिया है। इन गिरफ्तारियों को कोलकाता, दिल्ली और लखनऊ के हवाई अड्डों से अंजाम दिया गया। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी आरोपियों को 11 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

NIA के मुताबिक, ये सभी आरोपी बिना परमिट के मिजोरम के रास्ते म्यांमार में दाखिल हुए थे। वहां इन्होंने उन हथियारबंद समूहों (EAGs) से संपर्क किया, जिनके संबंध भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के उग्रवादी संगठनों से हैं। इन पर UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि ये उग्रवादियों को निम्नलिखित ट्रेनिंग देने वाले थे:

1. ड्रोन वॉरफेयर: ड्रोन असेंबली, ऑपरेशन और जैमिंग तकनीक।

2. हथियारों की सप्लाई: यूरोप से लाए गए आधुनिक हथियारों और ड्रोनों का इस्तेमाल।

कौन है मैथ्यू वैनडाइक?

मैथ्यू कोई साधारण विदेशी नहीं, बल्कि एक खतरनाक भाड़े का सैनिक (Mercenary) और ‘सन्स ऑफ लिबर्टी इंटरनेशनल’ का संस्थापक है। वह लीबिया के गृहयुद्ध, इराक में ISIS के खिलाफ और सीरियाई विद्रोह में सक्रिय भूमिका निभा चुका है। हाल ही में वह रूस-यूक्रेन युद्ध में भी शामिल था। NIA अब इस बात की जांच कर रही है कि म्यांमार के रास्ते भारत की आंतरिक सुरक्षा को इन लोगों से कितना बड़ा खतरा था।