लोकसभा ने विपक्ष के 8 सांसदों का निलंबन रद्द किया

लोकसभा ने आज सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें सदस्यों का निलंबन तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का प्रस्ताव था। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पाडोले और किरण कुमार रेड्डी तथा सीपीआई (एम) के एस वेंकटेशन शामिल हैं।
लोकसभा ने विपक्ष के 8 सांसदों का निलंबन रद्द किया
नई दिल्लीः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कल लोकसभा में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक के दौरान, प्रत्येक दल ने संसद की परंपराओं का पालन करने तथा सदन की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सदस्यों से संसद भवन परिसर में तख्तियां, बैनर और एआई द्वारा निर्मित वीडियो और तस्वीरें प्रदर्शित न करने और सदन की गरिमा बनाए रखने का अनुरोध किया।
