प्रमुख खबरें

Delhi की CM Rekha Gupta और मंत्रियों ने Sri Harmandir Sahib में की ‘जूठे बर्तनों की सेवा’

Delhi की CM Rekha Gupta और मंत्रियों ने Sri Harmandir Sahib में की ‘जूठे बर्तनों की सेवा’
  • PublishedDecember 8, 2025

अमृतसर, 8 दिसंबर, 2025 : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद श्रद्धा और विनम्रता की एक अनोखी मिसाल पेश की। दरबार साहिब में माथा टेकने के तुरंत बाद सीएम और उनके साथियों ने वहां विशेष सेवा निभाई। उन्होंने परिक्रमा में संगत के लिए लगाई गई जल की छबील पर पहुंचकर श्रद्धालुओं द्वारा इस्तेमाल किए गए जूठे बर्तनों को साफ करने की सेवा की।
सिख धर्म में ‘सेवा’ को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। इसी भावना का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों ने अपने पद और वीआईपी प्रोटोकॉल से ऊपर उठकर आम श्रद्धालुओं की तरह सेवा की। उन्होंने पूरी विनम्रता के साथ जल की छबील पर बैठकर संगत के जूठे बर्तन मांजे और धोए। यह कार्य राजनीतिक नेताओं की धार्मिक आस्था और गुरु घर के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाता है।