MP Amritpal Singh की पैरोल पर Punjab सरकार का ‘बड़ा फैसला’! पढ़ें…

चंडीगढ़, 27 नवंबर, 2025 : पंजाब सरकार ने जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की पैरोल अर्जी पर अपना फैसला सुना दिया है। सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अमृतपाल को पैरोल (Parole) देने से साफ इनकार कर दिया है। यह निर्णय अमृतसर (Amritsar) के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिसमें आशंका जताई गई थी कि अगर अमृतपाल को रिहा किया गया, तो राज्य में कानून-व्यवस्था (Law and Order) की समस्या खड़ी हो सकती है।
संसद सत्र के लिए मांगी थी छुट्टी
अमृतपाल सिंह ने संसद के आगामी शीतकालीन सत्र (Winter Session) में शामिल होने के लिए अस्थायी पैरोल की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) में एक याचिका दायर की थी। अदालत ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया था कि वह इस मामले पर एक सप्ताह के भीतर अपना निर्णय ले। इसी आदेश के अनुपालन में सरकार ने आज अपना फैसला स्पष्ट कर दिया है।
NSA के तहत असम में हैं बंद
गौरतलब है कि ‘वारिस पंजाब दे’ (Waris Punjab De) के प्रमुख अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। वह इस समय असम (Assam) की डिब्रूगढ़ जेल (Dibrugarh Jail) में बंद हैं। सरकार द्वारा पैरोल खारिज किए जाने के बाद अब उनके संसद सत्र में भाग लेने की संभावनाओं पर विराम लग गया है। प्रशासन का मानना है कि उनकी रिहाई से राज्य की शांति भंग हो सकती है।
