प्रमुख खबरें मनोरंजन

Dharmendra Death : 89 साल की उम्र में सुपरस्टार धर्मेंद्र का निधन, नहीं रहे Bollywood के He-Man

Dharmendra Death : 89 साल की उम्र में सुपरस्टार धर्मेंद्र का निधन, नहीं रहे Bollywood के He-Man
  • PublishedNovember 24, 2025

मुंबई, 24 नवंबर, 2025 : हिंदी सिनेमा के लिए सोमवार का दिन बेहद दुखद साबित हुआ। बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज अभिनेता और ‘हीमैन’ (He-Man) के नाम से मशहूर धर्मेंद्र (Dharmendra) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) से रिकवर होने के बाद छुट्टी मिली थी, लेकिन सोमवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली।
सनी विला के बाहर मची थी हलचल

सोमवार दोपहर को अचानक एक एंबुलेंस को उनके आवास ‘सनी विला’ (Sunny Villa) के अंदर जाते देखा गया था, जिसके बाद से ही उनके घर के आसपास हलचल तेज हो गई थी। इस दुखद खबर के सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है और फैंस (Fans) अपने चहेते सितारे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पंजाब के गांव से मुंबई तक का सफर

8 दिसंबर 1935 को पंजाब (Punjab) के नसराली गांव में जन्मे धर्मेंद्र ने बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार बनने का सफर तय किया। अपने शानदार करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हिंदी के साथ-साथ पंजाबी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा। हर जनरेशन के दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार और सम्मान दिया।

25 दिसंबर को रिलीज होगी आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे। बता दे कि उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) इसी साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) के पिता के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल पर आधारित है