प्रमुख खबरें

Amritpal Singh की याचिका पर High Court में हुई सुनवाई, पंजाब सरकार को दिया गया यह आदेश

Amritpal Singh की याचिका पर High Court में हुई सुनवाई, पंजाब सरकार को दिया गया यह आदेश
  • PublishedNovember 21, 2025

चंडीगढ़, 21 नवंबर, 2025 : खडूर साहिब (Khadoor Sahib) से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की पैरोल याचिका पर आज शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) में अहम सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि वह अमृतपाल की मांग पर विचार करे और एक सप्ताह के भीतर इस पर उचित आदेश दे।

संसद सत्र में शामिल होने की है मांग

बता दे कि असम (Assam) की डिब्रूगढ़ जेल (Dibrugarh Jail) में बंद अमृतपाल सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जल्द सुनवाई की अपील की थी। उनकी मांग है कि उन्हें 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने की इजाजत दी जाए। उनके वकील ने कोर्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए (NSA) की धारा 15 का हवाला दिया, जो असाधारण परिस्थितियों में पैरोल की अनुमति देती है।

अब देखना होगा कि पंजाब सरकार अदालत के इस निर्देश के बाद क्या फैसला लेती है।