प्रमुख खबरें

PM Modi के भाषण के ‘मुरीद’ हुए Shashi Tharoor! Post कर की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा?

PM Modi के भाषण के ‘मुरीद’ हुए Shashi Tharoor! Post कर की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा?
  • PublishedNovember 18, 2025

नई दिल्ली, 19 नवंबर, 2025 : कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की तारीफ करके सुर्खियों में आ गए हैं। थरूर ने मंगलवार को छठे रामनाथ गोयनका व्याख्यान के दौरान पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण की सोशल मीडिया पर सराहना की है। उन्होंने पीएम के उस विजन का समर्थन किया है जिसमें भारत को अपनी संस्कृति को संवारने की बात कही गई है।
ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बदले सुर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही कांग्रेस नेता के सुर बदले नजर आ रहे हैं। विपक्षी सांसद होने के बावजूद वह अक्सर सार्वजनिक मंचों पर पीएम मोदी और सरकार के फैसलों की सराहना करते दिखाई देते हैं। इस बार भी उन्होंने पीएम की तारीफों के पुल बांधे हैं, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

“गुलामी की मानसिकता से निकाल रहे बाहर”

शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पीएम मोदी देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत अब महज एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था नहीं है, बल्कि दुनिया के सामने एक मिसाल बन चुका है।

‘इमोशनल मोड’ की तारीफ

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि पीएम मोदी पर हमेशा चुनावी मोड में रहने का आरोप लगता है, लेकिन लोगों की समस्याओं पर बात करते हुए वह इमोशनल मोड में रहते हैं। थरूर के अनुसार, मैकाले की 200 साल पुरानी विरासत और गुलामी की सोच पर प्रहार करना पीएम के पूरे भाषण का सबसे दिलचस्प हिस्सा था।

जुकाम के बावजूद पहुंचे थे थरूर

उन्होंने कहा कि पीएम ने अपने संबोधन में आर्थिक दृष्टिकोण के साथ-साथ संस्कृति, भाषाओं और ज्ञान प्रणाली को गौरवपूर्ण तरीके से संवारने की हुंकार भरी। थरूर ने बताया कि खांसी और जुकाम होने के बावजूद वह इस खास मौके पर दर्शकों के बीच बैठकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे थे।

बीजेपी नेताओं के साथ बैठे नजर आए

गौरतलब है कि पीएम मोदी के भाषण के दौरान शशि थरूर विपक्षी खेमे के बजाय बीजेपी नेताओं के साथ बैठे थे। उनके एक तरफ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद थे और दूसरी तरफ पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद मौजूद थे।