प्रमुख खबरें

Delhi Blast : ED ने Al-Falah University से जुड़े 25 ठिकानों पर की छापेमारी

Delhi Blast : ED ने Al-Falah University से जुड़े 25 ठिकानों पर की छापेमारी
  • PublishedNovember 18, 2025

नई दिल्ली/फरीदाबाद, 18 नवंबर, 2025 : दिल्ली ब्लास्ट मामले में आज (मंगलवार) ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीमों ने हरियाणा स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी (Al-Falah University) से जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी यूनिवर्सिटी की ‘फंडिंग’ यानी वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में की गई है।

डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद ‘विवादों’ में थी यूनिवर्सिटी

बता दे कि यह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में 70 एकड़ में स्थित है और दिल्ली ब्लास्ट मामले में यहां के ‘डॉक्टरों’ की गिरफ्तारी के बाद से ही विवादों के केंद्र में है। आज की छापेमारी में यूनिवर्सिटी का ओखला स्थित दफ्तर भी शामिल है।

सरकार ने दिया था ‘फंडिंग’ जांच का आदेश

सरकार ने यूनिवर्सिटी की फंडिंग की जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है। यूनिवर्सिटी के खातों का फोरेंसिक ऑडिट भी कराने का आदेश दिया गया है।

NIA, ED और EOW… तीन एजेंसियां कर रहीं जांच

इस मामले में अब तीन-तीन एजेंसियां जांच कर रही हैं। देश की शीर्ष जांच एजेंसी एनआईए (NIA) जहां ब्लास्ट (blast) केस की जांच कर रही है, वहीं फंडिंग (funding) के मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) करेगी।