प्रमुख खबरें

CM रेखा गुप्ता का ‘बड़ा’ ऐलान! दिल्ली के 3 Metro Stations के ‘बदले’ जाएंगे नाम, ‘नई लिस्ट’ जारी…

CM रेखा गुप्ता का ‘बड़ा’ ऐलान! दिल्ली के 3 Metro Stations के ‘बदले’ जाएंगे नाम, ‘नई लिस्ट’ जारी…
  • PublishedNovember 17, 2025

नई दिल्ली, 17 नवंबर, 2025 : दिल्ली (Delhi) की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक बड़ा ऐलान किया। इस ऐलान के तहत उन्होंने उन्होंने पीतमपुरा-हैदरपुर (Pitampura-Haiderpur) बेल्ट के तीन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलनेकी घोषणा की है। यह फैसला यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और स्थानीय पहचान को मजबूत करने के मकसद से लिया गया है।

ये होंगे 3 मेट्रो स्टेशनों के ‘नए नाम’

मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए यह घोषणा की। प्रस्ताव के अनुसार, इन स्टेशनों के नाम इस प्रकार बदले जाएंगे:

1. पहला: प्रस्तावित ‘उत्तरी पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन’ (जो QU ब्लॉक में है) को अब “उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन” कहा जाएगा।

2. दूसरा: ‘पीतमपुरा नॉर्थ मेट्रो स्टेशन’ का नाम बदलकर “हैदरपुर विलेज मेट्रो स्टेशन” कर दिया गया है।

3. तीसरा: मौजूदा ‘पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन’ को अब “मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन” के नाम से जाना जाएगा।

‘रेजांग ला’ के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री गुप्ता ने यह घोषणा हैदरपुर (Haiderpur) में ‘राज कलश यात्रा’ (Raj Kalash Yatra) के आगमन के मौके पर की। यह यात्रा रेजांग ला (Rezang La) युद्ध के वीर शहीदों (martyrs) के सम्मान में आयोजित की गई थी।

सीएम गुप्ता ने इसे “बेहद गर्व का क्षण” बताते हुए कहा कि यह पवित्र यात्रा “राष्ट्र प्रथम” (Nation First) की भावना से पूरे देश को जोड़ती है।

यात्रियों की ‘सुविधा’ और ‘पहचान’ है मकसद

मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि नाम बदलने का यह कदम यात्रियों के लिए स्पष्टता लाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि स्टेशन के नाम उन इलाकों के साथ अधिक सटीक रूप से मेल खाएं, जहां वे सेवा देते हैं। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार इस क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”