प्रमुख खबरें

Akali Dal-BJP गठबंधन होगा या नहीं? Ravneet Bittu ने किया ऐलान,

Akali Dal-BJP गठबंधन होगा या नहीं? Ravneet Bittu ने किया ऐलान,
  • PublishedNovember 12, 2025

चंडीगढ़, 12 नवंबर, 2025 : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने आज (बुधवार) को चंडीगढ़ में एक बड़ा ऐलान किया है। बता दे कि रवनीत सिंह बिट्टू ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर ऐलान करते हुए शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का रुख पूरी तरह से साफ कर दिया है।

2027 में अकेले लड़ेगी BJP”

रवनीत बिट्टू ने स्पष्ट कर दिया कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अंदर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल (Akali Dal) के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

अटकलों पर लगा विराम

यह ऐलान इसलिए भी अहम है, क्योंकि पिछले लंबे समय से यह अटकलें चल रही थीं कि 2027 के चुनावों में भाजपा और अकाली दल (BJP-Akali Dal) का गठबंधन हो सकता है। लेकिन, आज मंत्री बिट्टू ने इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया कि भाजपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।