Bihar Election : सुबह 11 बजे तक की ‘वोटिंग का आंकड़ा आया सामने, जानें कितने % हुई Voting

पटना, 6 नवंबर, 2025 : बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 (Bihar Elections) के पहले चरण का मतदान आज (गुरुवार) सुबह 7 बजे से जारी है। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर हो रही वोटिंग में, सुबह 11 बजे तक कुल औसत मतदान 27.65% दर्ज किया गया है।
Begusarai में उत्साह, Patna में सुस्ती
सुबह 11 बजे तक के मतदान के आंकड़ों के अनुसार, वोट डालने का उत्साह सभी जिलों में एक जैसा नहीं रहा:
1. सबसे ज्यादा: बेगूसराय (Begusarai) जिले में मतदाता सबसे आगे रहे, जहां सर्वाधिक 30.37% मतदान दर्ज किया गया।
2. सबसे कम: वहीं, राजधानी पटना (Patna) में मतदान की रफ्तार सबसे सुस्त (lowest) रही, जहां केवल 23.71% वोट ही पड़े।
अन्य 16 जिलों में 11 बजे तक कितना मतदान?
1. गोपालगंज: 30.04%
2. लखीसराय: 30.32%
3. सहरसा: 29.68%
4. मुजफ्फरपुर: 29.66%
5. खगड़िया: 28.96%
6. सारण: 28.52%
7. वैशाली: 28.67%
8. बक्सर: 28.02%
9. समस्तीपुर: 27.92%
10. सीवान: 27.09%
11. नालंदा: 26.86%
12. भोजपुर: 26.76%
13. मुंगेर: 26.68%
14. शेखपुरा: 26.04%
15. दरभंगा: 26.07%
16. मधेपुरा: 28.46%
