Rajinder Gupta ने Punjab से Rajya Sabha सीट के लिए भरा नामांकन पत्र

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर, 2025 : पंजाब के प्रसिद्ध व्यवसायी और उद्योगपति राजिंदर गुप्ता ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा मौजूद थे।
कौन हैं राजिंदर गुप्ता?
1. राजिंदर गुप्ता पंजाब के एक प्रमुख उद्योगपति और ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) के संस्थापक हैं।
2. बता दे कि राजिंदर गुप्ता इससे पहले कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकारों में भी पदों पर रह चुके हैं.
3. गुप्ता ने कांग्रेस (2012-2017) और शिरोमणि अकाली दल और भाजपा (2017-2022) दोनों सरकारों के तहत 2012 से 2022 तक पंजाब राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष के तौर भी काम किया है.
क्यों हो रहा है उपचुनाव?
यह राज्यसभा सीट AAP सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम से विधानसभा का उपचुनाव जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्हें भगवंत मान कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था।
