प्रमुख खबरें

भगवंत मान का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- पहले ये GST लाए, अब खुद ही घटा रहे हैं!

भगवंत मान का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- पहले ये GST लाए, अब खुद ही घटा रहे हैं!
  • PublishedSeptember 22, 2025

चंडीगढ़, 22 सितंबर 2025 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार अपने ही फैसले खुद लेती है और बाद में उन्हीं बड़े फैसलों को वापस ले लेती है।

GST पर भड़के भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वस्तु एवं सेवा कर (GST) को लागू किया गया था, तब केंद्र की ओर से इसे ‘मास्टर स्ट्रोक’ (Master Stroke) बताया गया। लेकिन अब सरकार खुद ही इसमें बदलाव करके कह रही है कि आम लोगों को सस्ते दामों पर चीज़ें उपलब्ध कराई जाएंगी।

“पहले बढ़ाते हैं, फिर घटाते हैं”

भगवंत मान ने तंज कसते हुए कहा, “यह सरकार पहले टैक्स और रेट बढ़ा देती है, फिर खुद ही उन्हें घटाकर जनता को यह जताती है कि जैसे बहुत बड़ा अहम कदम लिया गया है। इस तरह देश नहीं चल सकता।