PM Modi Birthday : जुबानी जंग के बीच बधाईयों का दौर!

चंडीगढ़, 17 सितंबर, 2025 : केंद्र और पंजाब सरकार के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर थोड़ी नरमी देखने को मिली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना की।
सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद, परमात्मा से आपकी अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती की कामना करता हूं।”
ਮਾਣਯੋਗ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ @narendramodi ਜੀ ਨੂੰ ਜਨਮਦਿਨ ਦੀਆਂ ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਮੁਬਾਰਕਾਂ। ਪਰਮਾਤਮਾ ਅੱਗੇ ਚੰਗੀ ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਤੰਦਰੁਸਤੀ ਦੀ ਕਾਮਨਾਂ ਕਰਦਾ ਹਾਂ।
—–
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। परमात्मा से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य और…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 17, 2025
क्यों है केंद्र और पंजाब में टकराव?
यह बधाई ऐसे समय में आई है जब आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच कई मुद्दों को लेकर टकराव चरम पर है। AAP लगातार केंद्र पर पंजाब के साथ भेदभाव करने का आरोप लगा रही है।
हाल ही में सीएम भगवंत मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था:
1. केंद्र ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर (Kartarpur Sahib Corridor) को बंद कर दिया है।
2. वहीं दूसरी तरफ, भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के साथ खेलने की इजाजत दे दी गई है।
सीएम मान ने इसे पंजाबियों के साथ अन्याय बताते हुए कहा था कि आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाबियों ने दीं, लेकिन आज केंद्र सरकार सबसे ज्यादा भेदभाव भी पंजाब के साथ ही कर रही है। उन्होंने कहा था कि इस दोहरे मापदंड को पंजाबी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
