प्रमुख खबरें

पीएम मोदी ने बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर: अब रेल से सीधे जुड़ेंगे मिज़ोरम, असम और पश्चिम बंगाल

पीएम मोदी ने बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर: अब रेल से सीधे जुड़ेंगे मिज़ोरम, असम और पश्चिम बंगाल
  • PublishedSeptember 10, 2025

पूर्वोत्तर भारत में कनेक्टिविटी का नया अध्याय लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 सितम्बर को मिज़ोरम को पहली बार देश के प्रमुख रेल नेटवर्क से सीधा जोड़ेंगे। ऐतिहासिक बैराबी-सैरांग रेलखंड के उद्घाटन के साथ मिज़ोरम अब केवल सड़क पर निर्भर राज्य नहीं रहेगा, बल्कि मुख्यधारा की तेज़ और सुविधाजनक रेल सेवाओं से जुड़ जाएगा।

पहले जहां असम के सिल्चर से आइड़ॉल क बीच सड़क मार्ग से जाने में 7-8 घंटे लगते थे वहीं अब ये दूरी ट्रेन मार्ग से केवल 3 घंटे में पूरी की जा सकेगी। भारतीय रेल द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, नई ट्रेनों के परिचालन से सैरांग (मिज़ोरम) से कोलकाता और गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों तक सीधा रेल मार्ग उपलब्ध होगा। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि पूर्वोत्तर से माल-ढुलाई का मार्ग भी सरल और तेज़ बनेगा।

इससे पहले मिज़ोरम के लोगों को असम के बैराबी तक सड़क मार्ग से आना पड़ता था, जहाँ से आगे ट्रेन पकड़नी होती थी। अब नए रेलखंड और शुरू की गई ट्रेनों से राज्य की राजधानी आइज़ोल और आसपास के क्षेत्रों को सीधा रेल लाभ मिलेगा।

क्या हैं फ़ायदे?

नई सेवाओं से पश्चिम बंगाल, असम और मिज़ोरम का आपसी व्यापार व पर्यटन तेज़ होगा।

स्थानीय कृषि उत्पाद और औद्योगिक सामान अब कम लागत और कम समय में बाहरी बाज़ार तक पहुँच सकेंगे।

युवाओं और कामकाजी लोगों को बड़े शहरों तक यात्रा करना आसान होगा।

जीडीपी में आयेगी उछाल

ये परियोजना केवल एक रेलवे लाइन नहीं है, बल्कि ये पूर्वोत्तर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का पुल है। उन्होंने इसे “विकास, एकता और विश्वास की नई पटरियाँ” हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस कनेक्टिविटी से पूर्वोत्तर भारत की रणनीतिक और आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। मिज़ोरम अब पहली बार रेल के ज़रिए सीधे पश्चिम बंगाल व असम से जुड़ रहा है, जो पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी क्रांति का हिस्सा है।

रेल मार्ग का अंतिम 29.5 किमी का हिस्सा कठिन पहाड़ी भूभाग से होकर निकलता है, जिसमें 32 सुरंगें और 35 बड़े पुल बनाए गए हैं। इसके साथ ही 51.38 किमी लंबी रेल लाइन पूरी तरह तैयार हो गई है, जो मिज़ोरम की यातायात व्यवस्था में एक नए अध्याय का सूत्रपात करेगी।

पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली को मिज़ोरम से ये दो ट्रेनें जोड़ेंगी :

1. कोलकाता- सैरांग एक्सप्रेस
​•​ट्रेन संख्या: 13125/13126
​•​रूट: कोलकाता – मालदा टाउन – सैरांग
​•​दिन:
​•​कोलकाता से: शनिवार, मंगलवार और बुधवार
​•​सैरांग से: सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार
​•​प्रमुख ठहराव: नैहाटी, कृष्णानगर, बहरामपुर, मुर्शिदाबाद, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, गोलकगंज, गुवाहाटी, होजाई, सिलचर, हाफलांग, बदरपुर, हाइलाकांडी और बैराबी।

यह ट्रेन पश्चिम बंगाल, असम और मिज़ोरम को पहली बार एक ही रेल लाइन से जोड़ती है।

2. सैरांग – आनंद विहार (दिल्ली) राजधानी एक्सप्रेस
​•​ट्रेन संख्या: 20507/20508
​•​रूट: सैरांग – मालदा टाउन – पटना – आनंद विहार (दिल्ली)
​•​दिन:
​•​सैरांग से: हर शुक्रवार
​•​दिल्ली से: हर रविवार
​•​प्रमुख ठहराव: बैराबी, हाइलाकांडी, बदरपुर, गुवाहाटी, रांगिया, कोकराझार, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, पटना, पी. डीडीयू जंक्शन, कानपुर।

राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेन शुरू होने से मिज़ोरम सीधे दिल्ली की तेज़ रेल सेवाओं से जुड़ गया है।