प्रमुख खबरें

उपराष्ट्रपति चुनावः इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन

उपराष्ट्रपति चुनावः इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन
  • PublishedAugust 21, 2025

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे।

इनसे पहले राजग के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को किया था नामांकन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को नामांकन किया था। उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होना है। 21 अगस्त यानी आज नामांकन का आखिरी दिन है। वर्तमान में राजग का संख्यात्मक रूप से पलड़ा भारी है।

दोनों सदनों की संयुक्त क्षमता

दोनों सदनों की संयुक्त क्षमता 788 है, जिसमें एक लोकसभा और पांच राज्यसभा की सीटें रिक्त हैं। यानी दोनों सदनों की प्रभावी संख्या 782 है। राजग की स्थिति फिलहाल अच्छी है। वर्तमान में लोकसभा में 542 सदस्य हैं जिनमें 293 राजग के हैं। राज्यसभा की प्रभावी संख्या 240 है, जिसमें 129 सदस्य राजग के हैं।