खेल

Asia Cup Squad: शुभमन गिल को जैसे-तैसे सेट करने में लगे चयनकर्ता! KKR के स्टार फिनिशर का कटेगा पत्ता?

Asia Cup Squad: शुभमन गिल को जैसे-तैसे सेट करने में लगे चयनकर्ता! KKR के स्टार फिनिशर का कटेगा पत्ता?
  • PublishedAugust 18, 2025

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर अपनी कप्तानी और बैटिंग से प्रभावित करने वाले शुभमन गिल का नौ से 28 सितंबर तक होने वाले एशिया कप में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और उनके सहयोगियों के लिए टीम बनाना टेढ़ी खीर साबित होगी.

आईपीएल के चलते भारतीय टी-20 सेटअप इतना मजबूत है कि कि एक अनार सौ बीमार वाली हालात हो चुकी है. कम से कम 30 खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में आने के लिए तैयार हैं और एक पोजिशन के लिए तीन से चार विकल्प उपलब्ध हैं.