प्रमुख खबरें

IIM कोझिकोड ने कार्यरत पेशेवरों के लिए शुरू की 18वीं एग्जीक्यूटिव पीजी प्रोग्राम की प्रवेश प्रक्रिया

IIM कोझिकोड ने कार्यरत पेशेवरों के लिए शुरू की 18वीं एग्जीक्यूटिव पीजी प्रोग्राम की प्रवेश प्रक्रिया
  • PublishedAugust 12, 2025

भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड (IIMK) ने अपने प्रमुख ‘एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट’ की 18वीं बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह दो वर्षीय एमबीए कार्यक्रम है, जिसे खासतौर पर कार्यरत पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है। इसे हाइब्रिड मोड संचालित किया जाता है, जिसमें ऑनलाइन इंटरएक्टिव लर्निंग और कैंपस-आधारित इमर्शन मॉड्यूल दोनों शामिल हैं। इस पीजी प्रोग्राम का उद्देश्य नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन कौशल को निखारना है। ‘QS Executive MBA Rankings 2025’ में IIM कोझिकोड भारतीय IIMs में दूसरा और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 22वें स्थान पर है।

यह संस्थान IIMK LIVE के जरिए उद्यमिता मार्गदर्शन भी प्रदान करती है। पिछली बैच में प्रतिभागी आईटी, ऊर्जा, पब्लिक सेक्टर, एयरोस्पेस, शिक्षा, कंसल्टिंग, मैन्युफैक्चरिंग, FMCG, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, इंश्योरेंस, ई-कॉमर्स और हेल्थकेयर जैसे विभिन्न क्षेत्रों से थे, जिनका अनुभव 3 से 25 वर्षों के बीच था। 17वीं बैच में 26% महिलाएं थीं, जो अब तक का सबसे अधिक प्रतिशत है और पिछले तीन बैचों की तुलना में 100% की वृद्धि है। अब तक 5,000 से अधिक पेशेवर यह कोर्स पूरा कर चुके हैं।

IIMK निदेशक प्रो. देबाशीष चटर्जी ने कहा कि भारत के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ते समय, विजन और फुर्ती से नेतृत्व करने की क्षमता ही आने वाले समय के वैश्विक पेशेवरों को अलग बनाएगी। उन्होंने इसे सिर्फ अकादमिक नहीं, बल्कि एक “लीडरशिप क्रूसिबल” बताया, जहां रणनीतिक सोच, अनुकूलन क्षमता और नैतिक मूल्यों का विकास होता है।

इस प्रोग्राम में 750 घंटे की इंटरएक्टिव लर्निंग, कैंपस इमर्शन और फाइनेंस,लेखा, रणनीति, मार्केटिंग, संचालन व मानव संसाधन जैसे मुख्य विषय शामिल हैं। साथ ही, इंटरनेशनल बिजनेस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और कॉरपोरेट अकाउंटेबिलिटी जैसी वैकल्पिक विषयों की पेशकश की जाती है। वहीं शिक्षण पद्धति में लेक्चर, केस स्टडी, व्हाइट पेपर, सिमुलेशन, लाइव प्रोजेक्ट और प्रेजेंटेशन शामिल हैं।

इसमें प्रवेश के लिए उम्मीदवार Executive Management Aptitude Test (EMAT) और पर्सनल इंटरव्यू दे सकते हैं या पिछले तीन वर्षों में लिए गए CAT, GMAT, या GRE स्कोर भी जमा कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया प्रतिस्पर्धात्मक है और सफल उम्मीदवारों को 13,000 से अधिक पूर्व छात्रों के नेटवर्क का लाभ मिलता है।