जसप्रीत बुमराह का अगला प्लान क्या, एशिया कप या टेस्ट सीरीज… इंस्टा पर पोस्ट देखकर अंदाजा लगा रहे लोग

नई दिल्ली. स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह जितना अपनी गेंदबाजी के लिए चर्चा में रहते हैं, उतना ही वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए सुर्खियां बटोरते हैं. वे इंग्लैंड दौरे पर वर्कलोड मैनेज करने के लिए 5 में से 3 टेस्ट मैच ही खेले. पांचवें टेस्ट मैच के दौरान तो बुमराह इंग्लैंड में भी नहीं थे, जिसे भारत ने 6 रन से जीता. बाद में बुमराह ने इस जीत पर टीम को बधाई दी और अपने अगले प्लान का संकेत भी दिया. हालांकि, उन्होंने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा.
जसप्रीत बुमराह ने भारत की जीत के बाद कहा, ‘हम बेहद कड़े मुकाबले और रोमांचक टेस्ट सीरीज से अच्छी यादें लेकर जा रहे हैं. अब मैं अगले प्लान के बारे में सोच रहा हूं.’ बुमराह ने भले ही अपने अगले प्लान की बात कर दी हो लेकिन अभी इस बारे में सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं कि यह क्या हो सकता है. उन्हें घुटने की चोट की वजह से पांचवां टेस्ट मैच नहीं खेला था. हालांकि, उनकी यह चोट गंभीर नहीं है और उन्हें सीरीज की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके बावजूद बीसीसीआई इस उधेड़बुन में रह सकता है कि अगर बुमराह को एशिया कप के लिए चुना जाता है तो फिर उनके अगली टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय रहेगा. एशिया कप यूएई में 9 सितंबर से खेला जाएगा. एशिया कप के तकरीबन एक हफ्ते बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी.
