IND vs ENG: क्या फाइनल-डे भी बारिश से धुल जाएगा? आज कैसा है लंदन का मौसम, भारत की जीत की कितनी उम्मीद?

India vs England Oval Test Weather Report Day 5: ओवल टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. चौथे दिन का खेल जब बारिश के चलते जल्दी खत्म किया गया तब इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर था तो भारत को जीत के लिए चार विकेट (अगर क्रिस वोक्स बैटिंग करते हैं तो) चाहिए. अब सारी निगाहें पांचवें दिन के मौसम पर टिक चुकी है.
सीरीज के सभी मैच अब आखिरी दिन तक पहुंच चुके हैं. हालांकि, लंदन के केनिंग्टन में आखिरी दिन के लिए मौसम का पूर्वानुमान अच्छा नहीं है. पांचवां दिन भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे (स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे) शुरू होगा. बीबीसी वेदर के अनुसार, पहले घंटे में बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं है, लेकिन उसके बाद हर गुजरते घंटे के साथ बारिश की संभावना 19-80 प्रतिशत तक बढ़ जाती है.
