जिसे मौत छूकर गुजर गई, उसका चोट क्या बिगाड़ सकती है …ऋषभ पंत की पारी के आगे झुक गए तमाम दिग्गज

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऋषभ पंत किस मिट्टी के बने हैं इससे पूरी दुनिया वाकिफ है. एक जानलेवा एक्सीडेंट जिसके बाद वो पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे वहां से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की. मौत उनको छूकर निकल गई और ऋषभ पंत फिर से चल पाएंगे या नहीं इसकी चिंता थी. ये सिर्फ उनकी हिम्मत ही थी जिसने ना सिर्फ पैरों पर उनको खड़ा किया बल्कि वो झन्नाटेदार शॉट्स लगाकर विरोधियों के होश भी उड़ा रहे हैं. पंत का वही जज्बा इंग्लैंड में भी नजर आया जब चौथे टेस्ट में पैर चोटिल हुआ और वे लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी करने मैदान पर उतर आए. सचिन तेंदुलकर समेत तमाम दिग्गज ने पंत को इसके लिए सलाम किया.
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में जब स्थिति भारत के लिए करो या मरो की थी तो ऋषभ पंत जैसा खिलाड़ी चोटिल हो गया. पहली पारी में जब वो बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनके पैर पर एक तेज तर्रार बॉल लगी. 37 रन पर क्रिस वोक्स की बॉल पर शॉट लगाने की कोशिश में वो चूके और गेंद ने अंगूठे को ऐसी चोट पहुंचाई तो वो टूट गई. मैदान से उनको एम्बुलेंस में बिठाकर ले जाना पड़ा. बीसीसीआई ने उनके चोट पर जानकारी देते हुए बताया कि वो अब अगले 6 हफ्ते तक मैदान से बाहर रहेंगे लेकिन मुश्किल में फंसी टीम के लिए वो लंगड़ाते हुए बैटिंग करने उतरे. उन्होंने अंग्रेज गेंदबाजों का सामना किया और फिफ्टी भी ठोकी
