जीत से 65 रन दूर रह गई यंगिस्तान…ड्रॉ से करना पड़ा संतोष, आयुष म्हात्रे ने वैभव सूर्यवंशी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा

नई दिल्ली. आयुष म्हात्रे ने इंग्लैंड अंडर 19 टीम के खिलाफ अंतिम यूथ टेस्ट मैच में साथ जोड़ीदार वैभव सूर्यवंशी के विश्व कीर्तिमान को तोड़ दिया. चेम्सफोर्ड में खेले गए सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय कप्तान ने छक्का जड़कर वैभव के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त किया. आयुष ने दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़ा. बावजूद इसके भारतीय टीम जीत से 65 रन पीछे रह गई. यह टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया. सीरीज का पहला पहला टेस्ट भी ड्रॉ रहा था. ऐसे में यह सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई. भारतीय कप्तान ने सीरीज में 2 सेंचुरी जड़ी जबकि वैभव के लिए टेस्ट सीरीज अच्छी नहीं रही. वैभव वनडे की तरह टेस्ट में बल्लेबाजी नहीं कर पाए.
हाल में अपना 18वां जन्मदिन मनाने वाले आयुष म्हात्रे ने वैभव सूर्यवंशी के पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है. आयुष ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल यूथ टेस्ट में डेब्यू करते हुए शानदार सेंचुरी जड़ी थी. उन्होंने डेब्यू टेस्ट की दूसरी पारी में 62 गेंदों पर 104 रन बनाए थे. बाएं हाथ के ओपनर वैभव ने शतकीय पारी में 14 चौके और 4 छक्के जड़े थे. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 167.74 रही थी. अंडर 19 यूथ टेस्ट में 150 या उससे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाए गए यह सबसे बड़े स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड था जो अब आयुष के नाम हो गया है. आयुष ने इस रिकॉर्ड को इंग्लैंड के खिलाफ तोड़ा है.
