रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज खेत में कर रही काम, धान की रोपाई करते वीडियो आया सामने

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज का एक वीडियो सामने आया है. यूपी के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया खेत में धान की रोपाई करती नजर आ रही हैं. उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है. रिंकू के तमाम फैंस सगाई के बाद से ही प्रिया के हर एक अपडेट पर नजर रखते हैं. वीडियो के साामने आने के बाद से ही इसको जमकर शेयर किया जा रहा है.
रिंकू सिंह की होने वाली बीवी प्रिया सरोज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने सगाई की भी तस्वीरों को साझा किया था. उन्होंने इन तस्वीरों के साथ जो कैप्शन यूज किया था उसने हर किसी को अपना कायल बना दिया. अब प्रिया सरोज ने अपने एक्स अटाउंट पर खेती करते हुए वीडियो शेयर किया है. सोमवार 20 जुलाई को उन्होंने ये वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट किया और इसे शेयर करने के साथ ही ये वायरल होना शुरू हो गया.
