प्रमुख खबरें

दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों की हुई अहम बैठक

दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों की हुई अहम बैठक
  • PublishedJune 4, 2025

भारत-ऑस्ट्रेलिया राजनयिक संबंधों की 5वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में बुधवार को दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष को पश्चिमी मोर्चे पर भारत के सामने आने वाली चुनौतियों से कराया अवगत

साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष को पश्चिमी मोर्चे पर भारत के सामने आने वाली चुनौतियों से भी अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स को चुनावों में शानदार जीत के लिए बधाई दी।

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मिलकर काम करने की दोहराई प्रतिबद्धता

वहीं ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पहलगाम आतंकी हमले की घटना पर शोक जताया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ खड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री और उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी अगवानी की। बैठक से पहले रिचर्ड मार्ल्स दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे और वहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।