प्रमुख खबरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने लद्दाख आधिकारिक भाषा विनियमन 2025 को किया लागू

राष्ट्रपति मुर्मु ने लद्दाख आधिकारिक भाषा विनियमन 2025 को किया लागू
  • PublishedJune 4, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लद्दाख आधिकारिक भाषा विनियमन 2025 को लागू किया है। इसी के साथ यह विनियमन पूरे केंद्र शासित प्रदेश में लागू हो गया है।

इन भाषाओं को आधिकारिक भाषाओं के रूप में दी मान्यता

बताना चाहेंगे, विधि एवं न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को इस विनियमन को अधिसूचित किया और अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, भोटी और पुरगी को केंद्र शासित प्रदेश के सभी या किसी भी आधिकारिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आधिकारिक भाषाओं के रूप में मान्यता दी।

इससे पहले अंग्रेजी भाषा का आधिकारिक भाषा के रूप में किया जाता रहा है इस्तेमाल

ज्ञात हो, इस विनियमन के लागू होने से पहले आधिकारिक उद्देश्यों के लिए अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल आधिकारिक भाषा के रूप में किया जाता रहा है।