प्रमुख खबरें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर

  • PublishedMay 20, 2025

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज गुरुवार से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कल जारी बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, उपराष्ट्रपति 21 मई को मुरगांव बंदरगाह का दौरा करेंगे।

इस दौरान उपराष्ट्रपति बंदरगाह की नई परियोजनाओं को राष्ट्र को करेंगे समर्पित
इस दौरान उपराष्ट्रपति बंदरगाह की नई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस दौरान मुरगांव बंदरगाह प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे।

22 मई को उपराष्ट्रपति भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुरगांव बंदरगाह पर तटरक्षक पोत पर भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे। 22 मई को उपराष्ट्रपति धनखड़ आईसीएआर-केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (सीसीएआरआई) का दौरा करेंगे।

उपराष्ट्रपति गोवा के राजभवन भी जाएंगे

इस दौरान वो संकाय सदस्यों और वैज्ञानिकों से बातचीत करेंगे। गोवा की अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति गोवा के राजभवन भी जाएंगे। राजभवन परिसर में चरक और सुश्रुत की प्रतिमाओं का लोकार्पण करेंगे।