प्रमुख खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा के दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा के दौरे पर
  • PublishedMarch 24, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सोमवार को छत्तीसगढ़ और ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में भी हिस्सा लेंगी।

ओडिशा में भगवान विष्णु के प्राचीन मंदिर श्री नीलमाधव के दर्शन करने जाएंगी राष्ट्रपति

वहीं ओडिशा के नयागढ़ में राष्ट्रपति भारतीय विश्‍वबासु शबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मु आज ओडिशा के नयागढ़ जिले में श्री नीलमाधव मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। भगवान विष्णु का यह प्राचीन मंदिर महानदी तट के निकट है।

राष्‍ट्रपति आज दोपहर भुवनेश्‍वर में बीजूपटनायक अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगी और भारतीय वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्‍टर से नयागढ़ जाएंगी।

विश्‍वबासु शबर समाज के स्‍थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति

मंदिर दर्शन के बाद राष्‍ट्रपति कालियापल्‍ली में भारतीय विश्‍वबासु शबर समाज के स्‍थापना दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वे भुवनेश्‍वर में राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी और कल सवेरे उनका दिल्‍ली वापस लौटने का कार्यक्रम है।