प्रमुख खबरें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को होगा मतदान, सभी तैयारियां पूरी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को होगा मतदान, सभी तैयारियां पूरी
  • PublishedFebruary 4, 2025

दिल्ली में कल बुधवार को 70 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान और मतगणना के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर प्रातः 4 बजे से शुरू हो जाएंगी। दिल्ली के चुनाव में तैनात कर्मचारियों की सुविधा के लिए मेट्रो की सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी।

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर प्रातः 4 बजे से होगी शुरू

सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी। उसके बाद दिनभर ये सेवाएं नियमित रूप से चलेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम में कहा है कि 5 और 6 फरवरी की दरमियानी रात सभी लाइनों पर मेट्रो की अंतिम सेवा देर तक चलेगी ताकि चुनाव के लिए नियुक्त कर्मचारियों को देर से लौटने में सुविधा हो।

चुनाव मैदान में 699 उम्मीदवार

मतदान कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। एक करोड़ 56 लाख से अधिक मतदाता 699 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय करेंगे। इस सिलसिले में चुनाव प्रचार कल सोमवार शाम खत्म हो गया। विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार को करवाई जाएगाी।

दिल्ली में 1 करोड़ 56 लाख 14 हजार मतदाता

दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या एक करोड़ 56 लाख 14 हजार है। इनमें से 83 लाख 76 हजार 173 पुरुष और 72 लाख 36 हजार 560 महिला मतदाता है। इसके अतिरिक्त 1,267 ट्रांसजेंडर मतदाता और 12,736 सेवा मतदाता हैं। 79,885 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 2,39,905 है।

13,766 मतदान केंद्र

इनके लिए निर्वाचन आयोग ने 13,766 मतदान केंद्र बनाए हैं। यह मतदाता दिल्ली के 699 उम्मीदवारों का फैसला 5 फरवरी को करेंगे। 8 फरवरी को होने वाली मतगणना के लिए 11 जिलों में 19 गिनती केंद्र बनाए गए हैं।