प्रमुख खबरें

संयुक्त राष्ट्र में रुचिरा कंबोज ने कहा- भारत GDP रैंकिंग में 2014 के 10वें स्थान से 2024 में 5वें स्थान पर पहुंचा

संयुक्त राष्ट्र में रुचिरा कंबोज ने कहा- भारत GDP रैंकिंग में 2014 के 10वें स्थान से 2024 में 5वें स्थान पर पहुंचा
  • PublishedApril 18, 2024

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा “भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में एफडीआई ने देश को वैश्विक जीडीपी रैंकिंग में 2014 में 10वें स्थान से 2024 में 5वें स्थान पर पहुंचा दिया है।”

भारत स्वच्छ और अधिक ऊर्जा कुशल नीतियों और निवेशों को आगे बढ़ाने के प्रति सचेत

आगे जोड़ते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भारत उन नीतियों और निवेशों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता के प्रति भी सचेत है जो स्वच्छ और अधिक ऊर्जा कुशल हैं।

2022 में $5.8 बिलियन के परिव्यय के साथ PLI योजना की घोषणा की

उन्होंने बताया 2022 में भारत सरकार ने ईवी निर्माताओं, घटक निर्माताओं और इलेक्ट्रिक बस निर्माण सहित उन्नत रसायन कोशिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए $5.8 बिलियन के परिव्यय के साथ एक पीएलआई योजना की घोषणा की।

एक जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में पर्यावरणीय दायित्व के प्रति प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा एक जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में, हम अपने पर्यावरणीय दायित्व के प्रति प्रतिबद्ध हैं और उन्हें बहुत गंभीरता से लेते हैं।

बताना चाहेंगे इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @IndiaUNNewYork के आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट कर UNGA में रुचिरा कंबोज के संबोधन का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि आज की संयुक्त राष्ट्र महासभा में, हमने स्थायी परिवहन, सुरक्षित और सस्टेनेबल लास्ट माइल डिलीवरी सुनिश्चित करने में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला। हमारी प्रतिबद्धता पहुंच को बढ़ाती है और हमें हरित भविष्य की ओर प्रेरित करती है।