प्रमुख खबरें

किरेन रिजिजू संभालेंगे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर किया पारस का इस्तीफा

किरेन रिजिजू संभालेंगे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर किया पारस का इस्तीफा
  • PublishedMarch 21, 2024

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। किरेन रिजिजू के पास पहले से ही पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से यह सूचना जारी की गई है।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस द्वारा हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मंत्रालय की जिम्मेवारी किरेन रिजिजू को सौंपी गई। राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारस का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। बता दें कि रिजिजू वर्तमान में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस द्वारा हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मंत्रालय की जिम्मेवारी किरेन रिजिजू को सौंपी गई।

बता दें कि बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे पशुपति कुमार पारस 2021 से भारत सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप में कार्यरत थे। एक दिन पहले पशुपति पारस ने मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।