प्रमुख खबरें

2024 का शानदार आगाज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं

2024 का शानदार आगाज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं
  • PublishedJanuary 1, 2024

देशभर में नए साल का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है तो गंगा घाट पर भी स्नान करने वाले पहुंचे हैं। नए साल को लेकर जश्न के साथ बधाईयों का भी सिलसिला जारी है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है। आज वर्ष 2024 के पहले ही दिन भारत ने देश के पहले एक्सपोसेट (एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट) मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसी के साथ इसरो (ISRO) ने अंतरिक्ष में एक और इतिहास रच दिया है।

देशभर में नए साल का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है तो गंगा घाट पर भी स्नान करने वाले पहुंचे हैं। नए साल को लेकर जश्न के साथ बधाईयों का भी सिलसिला जारी है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, वर्ष 2024 सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देशवासियों को न्यू ईयर की शुभकामनाएं दी। उन्होंने नागरिकों से कहा कि हम समावेशी और सतत विकास में योगदान देने की नई प्रतिबद्धता के साथ नए साल का स्वागत करें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (x) पर पोस्ट में लिखा , “सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2024 सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए। आइए हम समावेशी और सतत विकास में योगदान देने की नई प्रतिबद्धता के साथ नए साल का स्वागत करें।”

https://x.com/rashtrapatibhvn/status/1741649197181345990?s=20

पीएम मोदी ने कहा, शानदार 2024, जनवरी की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा, “सभी को शानदार 2024 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए।”

https://x.com/narendramodi/status/1741637057951498388?s=20

मन की बात की 108वीं प्रसारण में भी दी साल 2024 की शुभकामनाएं

विगत दिवस पीएम मोदी ने मन की बात की 108वीं प्रसारण के दौरान देशवासियों को साल 2024 की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर देशवासियों को वर्ष 2024 की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मन की बात के माध्यम से आपसे मिलकर मुझे यही महसूस हो रहा है हमें नए सिरे से, नई ऊर्जा के साथ, तेज गति से आगे बढ़ने का संकल्प लेना है। यह कितना सुखद संयोग है कि कल का सूर्योदय 2024 का पहला सूर्योदय होगा। हम वर्ष 2024 में प्रवेश कर चुके होंगे।आप सभी को 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।”

देश बड़ी ही उमंग, उत्साह और खुशी के साथ 2024 का स्वागत कर रहा है। दरअसल 2023 भारत के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों मोर्चों पर महत्वपूर्ण साबित हुआ। भारत ने वैश्विक स्तर पर बहुत सी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की। G 20 शिखर सम्मेलन राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया गया। भारत के प्रयास से 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिलेट्स के रूप में मनाया गया। जब नाटू-नाटू को ऑस्कर मिला तो पूरा देश खुशी से झूम उठा। वही सबसे महत्वूर्ण उपलब्धि जिसने हर भारतवासी के मन में नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा किया, वो है, चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने का।

2024 की हुई शानदार शुरुआत

यह वर्ष अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन से लेकर आगामी लोकसभा चुनाव तक नया साल भारत के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का ग्वाह बनेगा, और आज वर्ष 2024 के पहले ही दिन भारत ने देश के पहले एक्सपोसेट (एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट) मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसी के साथ इसरो (ISRO) ने अंतरिक्ष में एक और इतिहास रच दिया है।