प्रमुख खबरें

देश के लिए यह समय हर क्षेत्र में प्रथम बनने के लिए अनुकूल : अमित शाह

देश के लिए यह समय हर क्षेत्र में प्रथम बनने के लिए अनुकूल : अमित शाह
  • PublishedSeptember 29, 2023

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश हर क्षेत्र में लगातार विकास कर रहा है। यह समय हमारे लिए हर क्षेत्र में प्रथम बनने के लिए अनुकूल है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश हर क्षेत्र में लगातार विकास कर रहा है। यह समय हमारे लिए हर क्षेत्र में प्रथम बनने के लिए अनुकूल है।

शाह ने शुक्रवार को विज्ञान भवन में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार ने देश के अर्थतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। जो वादे वर्ष 2014 में किए सभी को पूरा किया। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2014 में हम विश्व की 11वीं नंबर की अर्थव्यवस्था थे और वर्ष 2023 में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरे हैं। वर्ष 2027 तक हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि हमारा देश सबसे युवा है और यहां सबसे ज्यादा इंजीनियर, डॉक्टर और टेक्नोक्रैट्स भी हमारे पास हैं। यहां लोकतंत्र भी है, टीम वर्क भी है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नीति निर्धारण भी स्पष्ट है। इसलिए अब भारत को अमृतकाल में हर क्षेत्र में अपने आपको सबसे पहले स्थान पर स्थापित होने से कोई नहीं रोक सकता। विदेशी मुद्रा भंडार हमारा बढ़ा है। पहले विदेशी मुद्रा भंडार हमारा 309 अरब डॉलर का था। अब बढ़कर 583 अरब डालर के पास पहुंच गया है। देश में जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। राज्यों को समय पर उनकी राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 2013-14 में देश में 04 यूनिकॉर्न स्टार्टअप थे, आज 115 यूनिकॉर्न के साथ भारत दुनिया के प्रमुख देशों में से एक है। वहीं 2013-14 में देश में 350 स्टार्टअप थे और आज 01 लाख से अधिक स्टार्टअप अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रहे हैं। मोदी सरकार ने पिछले 09 साल के अंदर हर क्षेत्र में भारत को बदलने का प्रयास किया है और सफल भी रहे हैं। सरकार के प्रयास से देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली है।