प्रमुख खबरें

सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने के लिए ‘विशेष अभियान 3.0’ का शुभारंभ

सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने के लिए ‘विशेष अभियान 3.0’ का शुभारंभ
  • PublishedSeptember 29, 2023

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह देश के सभी हिस्सों में सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने और प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर ध्यान देने के साथ ‘विशेष अभियान 3.0’ का शुभारंभ शुक्रवार, 29 सितंबर को नई दिल्ली में करेंगे। इस विशेष अभियान 3.0 के उद्घाटन में सभी मंत्रालयों तथा विभागों के नोडल अधिकारी वीसी के माध्यम से भाग लेंगे।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह देश के सभी हिस्सों में सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने और प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर ध्यान देने के साथ ‘विशेष अभियान 3.0’ का शुभारंभ शुक्रवार, 29 सितंबर को नई दिल्ली में करेंगे। इस विशेष अभियान 3.0 के उद्घाटन में सभी मंत्रालयों तथा विभागों के नोडल अधिकारी वीसी के माध्यम से भाग लेंगे। लॉन्च से पहले विशेष अभियान 3.0 को सफल बनाने के लिए डीएआरपीजी द्वारा की गई तैयारियों की देखरेख के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह जवाहर व्यापार भवन, नई दिल्ली में डीएआरपीजी के कार्यालय का दौरा भी करेंगे। विशेष अभियान 3.0 के लिए मंत्रालयों और विभागों में स्वच्छता के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों और दूरवर्ती स्थानों सहित 1.6 लाख स्थानों की पहचान की गई और समीक्षा के लिए 20.20 लाख फाइलें और लगभग 2.27 लाख ई-फाइलों की पहचान की गई है।

डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक विशेष अभियान 3.0 का उद्देश्य सार्वजनिक शिकायतों, संसद सदस्यों, राज्य सरकारों के संदर्भ, अंतर-मंत्रालयी परामर्श और संसदीय आश्वासनों का समय पर और प्रभावी निपटान और स्क्रैप का निपटान सुनिश्चित करना है।

एमपी संदर्भ, पीएमओ संदर्भ, कैबिनेट संदर्भ, राज्य सरकार संदर्भ, सार्वजनिक शिकायतें, नियमों और प्रक्रियाओं को आसान बनाना, समीक्षा के लिए ली गई फाइलें, स्वच्छता अभियान साइटें, आसान बनाने के लिए पहचाने गए नियमों जैसे सभी विभिन्न श्रेणियों के लंबित मामलों की समीक्षा आदि 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक अभियान अवधि के दौरान डॉ. सिंह के प्रभार वाले सभी मंत्रालयों और विभागों में उठाए जाएंगे। इसी कार्यक्रम में अगस्त 2023 के लिए ‘सचिवालय सुधार’ की मासिक रिपोर्ट भी डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा जारी की जाएगी।

भारत सरकार ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए दो अक्टूबर, 2023 से 31 अक्टूबर, 2023 तक विशेष अभियान 3.0 की घोषणा की है। बता दें कि कैबिनेट सचिव ने 25 अगस्त, 2023 को भारत सरकार के सभी सचिवों को संबोधित किया था और इसके लिए डीएआरपीजी दिशानिर्देश एक सितंबर, 2023 को जारी किए गए थे। विशेष अभियान 3.0, सेवा वितरण या सार्वजनिक इंटरफेस के लिए जिम्मेदार फील्ड और बाहरी कार्यालयों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

विशेष अभियान 3.0 का प्रारंभिक भाग विशेष अभियान 3.0 पोर्टल के लॉन्च के साथ शुरू होगा और 30 सितंबर, 2023 तक जारी रहेगा। इस दौरान मंत्रालय और विभाग चयनित श्रेणियों में लंबित मामलों की पहचान करेंगे और अभियान स्थलों को अंतिम रूप देंगे। पोर्टल 31 अक्टूबर, 2023 तक खुला रहेगा।