प्रधानमंत्री ने महिला हॉकी जूनियर एशिया कप- 2023 जीतने पर हॉकी टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला हॉकी जूनियर एशिया कप- 2023 जीतने पर हॉकी टीम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
“महिला हॉकी जूनियर एशिया कप- 2023 जीतने पर हमारे युवा चैंपियन खिलाड़ियों को बधाई! इस टीम ने काफी अधिक दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया है। उन्होंने हमारे देश को काफी गौरवान्वित किया है। आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”