प्रमुख खबरें

नगर निगम चुनावों में आप को धूल चाटनी पड़ेगी: वड़िंग

नगर निगम चुनावों में आप को धूल चाटनी पड़ेगी: वड़िंग
  • PublishedNovember 3, 2022

पटियाला, 2 नवंबर: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भरोसा व्यक्त किया है कि उनकी अगले साल की शुरुआत में होने वाले राज्य भर के सभी नगर निगम चुनावों में जीत दर्ज करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आज पटियाला का दौरा किया और वहां कार्यकर्ताओं, पार्षदों, ब्लॉक अध्यक्षों और अन्य प्रमुख लोगों से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नगर निगम चुनाव के लिए तैयार हैं और वह आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएंगे। इसके अलावा, बीते विधानसभा चुनाव में आप को वोट देने वाले लोगों का ऐसे मोहभंग हो चुका है और नगर निगम चुनाव में इसका असर दिखेगा।
वड़िंग ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर बरसते हुए कहा कि वह पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह नाकाम रही है। जिस प्रकार पंजाब में आप के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है, वैसा किसी भी सरकार के खिलाफ नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने इन पर भरोसा किया, लेकिन इन्होंने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए पंजाबियों को छोड़ दिया। यहां तक कि हर कोई जानता है कि आपको दोनों राज्यों में कोई सीट नहीं मिलेगी। लेकिन फिर भी वह पंजाब के बेशकीमती संसाधनों को इन दोनों राज्यों में बर्बाद कर रही है। पंजाब के लोग आप की इस धोखेबाजी को नहीं भूलेंगे और ना ही माफ करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्टी नेताओं में विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, राजिंदर सिंह, हैरी मान, मोहित मोहिंद्रा, विष्णु शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।