महिला अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के लिए 21 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा

महिला अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के लिए 21 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार से शुरू हो रहा विश्व कप भुवनेश्वर, मुंबई और गोवा में खेला जाएगा |
महिला अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के लिए 21 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार से शुरू हो रहा विश्व कप भुवनेश्वर, मुंबई और गोवा में खेला जाएगा। भारत को अमरीका, मोरोक्को और ब्राजील के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत मंगलवार को पहले मैच में अमरीका से खेलेगा। 14 अक्टूबर को मोरक्को और 17 अक्टूबर को ब्राजील के साथ मुकाबला होगा। भारत में पहली बार महिला अंडर-17 विश्व कप का आयोजन कर रहा है और भारतीय टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेगी।