36वें राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज़ 40 स्वर्ण के साथ शीर्ष पर

36वें राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज़ 40 स्वर्ण, 25 रजत और 24 कांस्य पदकों के साथ कुल 89 पदक जीतकर तालिका में सबसे ऊपर है। हरियाणा 25 स्वर्ण, 22 रजत और 19 कांस्य सहित 66 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र 24 स्वर्ण, 22 रजत और 41 कांस्य कुल 87 पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।

स्क्वाश में पुरुष वर्ग में तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 2-0 से हराकर स्वर्ण जीता, वहीं महिला वर्ग में दिल्ली ने तमिलनाडु को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला तीरंदाजी में महराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश को हराकर स्वर्ण पदक जीता वहीं पुरुष वर्ग में दिल्ली ने पंजाब को हराकर स्वर्ण अपने नाम किया।
टेनिस के फाइनल में तमिलनाडु के मनीष सुदेश कुमार ने महराष्ट्र के अर्जुन खडे को 6-2, 6-1 से हराकर पुरुष सिंगल्स का स्वर्ण पदक जीता। महिला फुटबॉल में तमिलनाडु ने गोवा को सात-शून्य से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
तैराकी में कर्नाटक ने 4 गुणा 200 मीटर महिला फ्री स्टाइल रिले में स्वर्ण, तमिलनाडु ने रजत और पश्विम बंगाल ने कांस्य पदक हासिल किया।