दुनिया

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा का पांच दिवसीय उत्सव संपन्न

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा का पांच दिवसीय उत्सव संपन्न
  • PublishedOctober 6, 2022

बांग्लादेश में आज देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा का पांच दिवसीय उत्सव संपन्न हो गया | कोरोना प्रतिबंधों के कारण दो वर्ष के अंतराल के बाद दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित किए गए।

बांग्लादेश में आज देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा का पांच दिवसीय उत्सव संपन्न हो गया। विसर्जन से पहले सिंदूर खेला अनुष्ठान में महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया और नृत्य किया। बांग्लादेश में कोरोना प्रतिबंधों के कारण दो वर्ष के अंतराल के बाद दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित किए गए। इसके अलावा ढाका और अन्य शहरों में पारंपरिक जुलूस निकाले गए।