लेख

राष्ट्रीय खेल राउंड अप: यूपी के राम ने राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया जबकि नौ खेलों के रेकॉर्ड टूटे

राष्ट्रीय खेल राउंड अप: यूपी के राम ने राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया जबकि नौ खेलों के रेकॉर्ड टूटे
  • PublishedOctober 5, 2022

36वें राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के राम बाबू ने रेस वॉक में राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया, जबकि एथलेटिक्स और तैराकी में नौ राष्ट्रीय खेलों के रेकॉर्ड टूटे।

 

स्थानीय तैराक माना पटेल और असम के धावक अमलान बोरगोहेन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो बार रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

 

माना पटेल ने सुबह 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में 26.60 सेकेंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बाद में शाम को, उन्होंने अपने खेल रेकॉर्ड में सुधार किया और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में 2:19.74 समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

 

हालांकि 50 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में वह हार गईं। इससे स्थानीय प्रशंसक काफी निराश हुए।

 

200 मीटर दौड़ में असम के अमलान बोरगोहेन ने पहले हीट में और फिर फाइनल में दो रेकॉर्ड तोड़े। चार धावकों ने फाइनल के दौरान 21 सेकेंड में रेस को पूरा किया, लेकिन 100 मीटर में जीत चुके बोरगोहेन ने पुरुषों के स्प्रिंट में दो रिकॉर्ड अपने नाम किए। अमलान ने फाइनल में 20.55 सेकेंड में ही रेस पूरी कर ली।

 

आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी ने 100 मीटर और 100 मीटर हर्डल रेस में स्वर्ण पदक जीता, लेकिन वह खुद को लकी नहीं मान रही होंगी। वह 100 मीटर हर्डल रेस में 12.79 सेकेंड में सब-13 रेस दौड़ने वाली पहली भारतीय महिला बनीं लेकिन इसे राष्ट्रीय रेकॉर्ड में शामिल नहीं किया जाएगा क्योंकि वह जिस दिशा में दौड़ रही थीं, हवा की रफ्तार भी उसी दिशा में 2एम/एस की स्वीकार्य सीमा से ज्यादा थी।