मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस आलिया भट्ट अौर सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक बार फिर से तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों को बांद्रा के एक होटल से डिनर करके निकलते हुए देखा गया है। डिनर के बाद दोनों एक गाड़ी में सवार थे।बता दें कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं या नहीं ये तो वही जानें लेकिन एक दूसरे के साथ दिखाई जरूर दे जाते हैं। इससे पहले भी लंदन में इन्हें साथ छुटि्टयां बिताते हुए देखा गया था।