नई दिल्ली - बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी हमेशा अपनी खूबसूरती के लिए चर्चाओं में रहते हैं। पर अब उनकी चर्चा उनकी खूबसूरती को लेकर नहीं बल्कि उनके नए लुक को लेकर हो रही है। दरअसल सनी लियोनी खूबसूरत लड़की से लड़का बन गई हैं।
लड़का बनने के बाद उन्होंने खुद ही कुछ फोटो और वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उनके इस नए लुक को देख आप उन्हें पहचान नहीं सकते हैं।
सनी लियोनी लड़का बनकर इतनी खुश हैं कि उन्होंने ये खुशी अपने फैन्स के साथ शेयर की है। उन्होंने कल एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सनी को धीरे-धीरे लड़का बनते देखा जा सकता है।
दरअसल सनी ने ये गैटअप अपनी फिल्म के गाने ‘बार्बी गर्ल’ के लिए लिया है। उन्हें ये लुक थॉमस मोका ने दिया है। सनी ने लोका की काफी तारीफ भी की है।
शेयर की गई तस्वीरों में सनी छोटे-छोटे बालों और दाढ़ी-मूछ के साथ दिख रही हैं। उन्होंने ब्लैक पैंट, टी-शर्ट और जैकेट पहना है। सनी के इस लुक को देख उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है।
उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, मैं एक आदमी के रूप में और ये मेरी टीम की वजह से हो सका। अजीब है मैं एकदम अपने भाई और पिता की तरह दिख रही हूं।
बता दें कि सनी लियोनी की अगली फिल्म तेरा इंतजार है। इस फिल्म में सनी लियोनी के साथ अरबाज खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सनी के फैंस को खूब पसंद भी आया है। इसके गाने भी फैंस को भा रहे हैं।